{"_id":"596bb2514f1c1b47408b46c3","slug":"151500230225-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंदी के पास मिला मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में बंदी के पास मिला मोबाइल
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। जिला कारागार में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने एक बंदी के पास मोबाइल बरामद किया। जेल प्रशासन ने मोबाइल को पुलिस के हवाले करके मोबाइल के शातिर बदमाशों के प्रयोग करने की आशंका जताई है। पुलिस ने एक बंदी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी कॉल डिटेल को खंगालनी शुरू कर दी है। जेल उपाधीक्षक राकेश कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेल प्रशासन ने बैरक में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान बंदी गांव सिंघवाल निवासी राजेश के पास से एक मोबाइल, सिम बरामद किया। जेल प्रशासन ने आशंका जताई कि राजेश के साथ इसी बैरक में शातिर बदमाश गांव रामराये निवासी हिम्मत, किम्मत, तारीफ, प्रवीन भी बंद हैं। आशंका है कि इस फोन का प्रयोग इन लोगों ने भी किया है। इसलिए मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगालकर पता किया जाए कि इस फोन का प्रयोग किन-किन बंदियों ने किया है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर बंदी राजेश के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
जेल में बंदी के पास मिला मोबाइल
जेल में बंदी के पास मिला मोबाइल