{"_id":"595fdaa04f1c1b41298b469d","slug":"151499454112-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस परमिट दिलाने के नाम पर हड़पे सवा लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस परमिट दिलाने के नाम पर हड़पे सवा लाख
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। परिवहन समिति का बस परमिट दिलाने का झांसा देकर ठग ले एक व्यक्ति से एक लाख 25 हजार 800 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव मेरहड़ा निवासी बिजेंद्र ने जुलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सरकार के निकाले गए परिवहन समिति के बसों के परमिट लेने का इच्छुक था। इस दौरान उसके संपर्क में गांव नूरखेड़ा निवासी संदीप आया। उसने सरकार में अच्छी जान पहचान बताकर परमिट दिलाने के लिए पैसे की डिमांड की। उसने आरोपी को एक लाख 25 हजार 800 रुपये की नकदी दे दी। आरोपी ने परमिट के लिए कुछ कागजात भी लिए, लेकिन बाद में परमिट नहीं मिला। जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव नूरखेड़ा निवासी संदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
बस परमिट दिलाने के नाम पर हड़पे सवा लाख
एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी केस दर्ज