फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पिल्लूखेड़ा कांग्रेस रैली में आएं कार्यकत्र्ता का पर्स चोरी कर अज्ञात ने एटीएम से निकाले हजारों रूपये

पिल्लूखेड़ा कांग्रेस रैली में आएं कार्यकत्र्ता का पर्स चोरी कर अज्ञात ने एटीएम से निकाले हजारों रूपये

Tue, 26 Feb 2019 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा कांग्रेस रैली में आएं कार्यकत्र्ता का पर्स चोरी कर अज्ञात ने एटीएम से निकाले हजारों रूपये
रैली स्थल से कार्यकर्ता का पर्स चोरी, एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर निकाले रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। शनिवार को पिल्लूखेड़ा मंडी में हुई कांग्रेस रैली के दौरान सिल्लाखेड़ी गांव निवासी मेहर सिंह का पर्स चोरी कर हो गया। चोर ने पर्स में रखे एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर 18 हजार रुपये निकाल लिए। पर्स चोरी करने के दौरान आरोपी ने जेब में रखे 22 हजार रुपये भी निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में सिल्लाखेड़ी गांव निवासी मेहर सिंह नेे कहा कि शनिवार को पिल्लूखेड़ा मंडी में हुई कांग्रेस की रैली में गया हुआ था। इस दौरान अज्ञात ने भीड़ का फायदा उठाकर उसका पर्स चोरी कर लिया हुए उसका । मेहर सिंह ने बताया कि उसकी जेब में तीन एटीएम कार्ड, बाइक की आरसी, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस और 22 हजार रुपये चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि उसे चोरी का उस समय पता चला जब उसके मोबाइल पर उसके खाते से भी 10 हजार रुपये और दोबारा से आठ हजार रुपये निकलने का संदेश मिला। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed