{"_id":"5c3649efbdec225725363fc3","slug":"141547061743-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी व बच्चे से मिलवाने के नाम पर महिला ने व्यक्ति से ठगे 20 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी व बच्चे से मिलवाने के नाम पर महिला ने व्यक्ति से ठगे 20 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और बेटे से मिलवाने के नाम पर महिला ने ठगे 20 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। साली के पास मुंबई गई पत्नी और बेटे को वापस लाने के लिए परेशान पति ने जब एक महिला से मिलवाने के लिए मदद मांगी तो उसने 20 हजार रुपये ले लिए, मगर उसने नहीं मिलवाया। उचाना मंडी हाल आबाद श्याम नगर जींद निवासी युवक की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में श्याम नगर निवासी दीपक ने कहा कि 2013 में उसकी शादी जींद की श्याम नगर कॉलोनी की रहने वाली सोनिया से शादी हुई थी। उनका एक बेटा भी है। पांच महीने पहले उसकी पत्नी बेटे को लेकर साली सुनीता के पास मुंबई चली गई। इस बीच वह पत्नी से बातचीत भी करता रहा। वह उसे जल्द वापस आने का आश्वासन देती रही, लेकिन वह वापस नहीं आई। इसी बीच अलेवा खांडा निवासी पूनम नामक एक महिला का उसके पास फोन आया और उसने उसकी पत्नी और बच्चे से मिलाने की बात कही। इसकी एवज में महिला ने दीपक से 20 हजार रुपये ले लिए, लेकिन उसके बावजूद भी उसकी पत्नी व बेटे से मुलाकात नहीं करवाई। दीपक ने कहा कि पूनम ने उससे 20 हजार रुपये धोखाधड़ी करके ठगे हैं। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर पूनम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।