{"_id":"5b9ff75a867a557f032aca42","slug":"141537210202-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी का फर्जी एजेंट बनकर डॉक्टर से ठगे एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी का फर्जी एजेंट बनकर डॉक्टर से ठगे एक लाख
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी का फर्जी एजेंट बनकर डॉक्टर से ठगे एक लाख 80 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों (जींद)। सफीदों निवासी और हिसार में अपना डेंटल क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक अनिल कुमार को ठगों ने अपना शिकार बना लिया। डॉ. अनिल ने बताया कि एक बड़ी फाइनेंस कंपनी के एजेंट बनकर ठग उसके पास आए और उसे कम ब्याज दर पर 10 लाख रुपये का लोन देने का ऑफर दिया। वे उनकी बातों में आए गए और उन्होंने फर्जी एजेंटों द्वारा मांगे गए पेपर उन्हें दे दिए। पेपर देने के बाद उन एजेंटों ने कहा कि इस लोन के लिए उन्हें कुछ टोकन मनी देना होगा। डॉक्टर को अपने ट्रैप में फंसाने के लिए ठगों ने बकायदा बड़ी फाइनेंस कंपनी के कागजात भी जारी किए हुए दिखाए। डॉक्टर को पूरा भरोसा दिलाकर ठगों ने डॉक्टर से एक लाख 80 हजार ले लिए। डॉक्टर के अनुसार कई दिनों तक लोन के संबंध में कोई कार्रवाई ना होने पर डॉक्टर ने फर्जी एजेंटों से संपर्क करना चाहा तो उनके फोन बंद पाए। जब कई दिनों तक कोई संपर्क नहीं सधा तो डॉक्टर को सब कुछ समझ में आ गया। ठगी का शिकार हुए डॉक्टर अनिल ने सफीदों थाना में शिकायत दी है।