फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मुठभेड़ के बाद डिटेक्टिव टीम ने काबू किया कुख्यात अपराधी पुनीत उर्फ कड़वा

मुठभेड़ के बाद डिटेक्टिव टीम ने काबू किया कुख्यात अपराधी पुनीत उर्फ कड़वा

Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद डिटेक्टिव टीम ने काबू किया कुख्यात अपराधी पुनीत उर्फ कड़वा
मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी पुनीत उर्फ कड़वा गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जुलाना के गांव ब्राह्मणवास के पास मुठभेड़ के बाद डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने दालमवाला गांव निवासी कुख्यात अपराधी पुनीत उर्फ कड़वा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कड़वा काफी समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुनीत के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न जिलों में हत्या, लूट, डकैती और गिरोहबंदी के 11 मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से दो पिस्तौल और चार कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

डीएसपी रामभज और डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज रविंद्र कुमार ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ब्राह्मणवास गांव के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैग लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ के एएसआई सतीश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा और भागते हुए पुलिस पर फायर किया। इसके जवाब में पुलिस ने भी युवक पर हवाई फायर किया। इसके बाद पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान दालमवाला गांव निवासी पुनीत उर्फ कड़वा के रूप में करवाई। डीएसपी ने बताया कि कड़वा के खिलाफ जींद, भिवानी, हांसी और रोहतक में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती समेत 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीएसपी ने कहा कि पुनीत कुख्यात अपराधी है। वह 14 मई 2018 को जींद जेल से बेल पर बाहर आया था। बेल पर आने के बाद उसने 17 जुलाई 2018 को निडाना गांव के पास अपने साथी पंकज के साथ एक गाड़ी छीनी थी। पुलिस ने पंकज को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद पुलिस पुनीत उर्फ कड़वा की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन

पुनीत के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले
1 - 27 अगस्त 2013 को थाना सदर भिवानी में धारा 302/307/148/149, आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
2 - 7 अक्तूबर 2014 को थाना रोहतक में 392, 395 और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
3 - 11 जून 2015 को थाना हांसी में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
4 - 2 अक्तूबर 2015 को थाना हांसी में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज।
5 - 29 सितंबर 2015 को थाना सदर जींद में धारा 332/353, 186, 506/34 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
6-13 सितंबर 2016 को थाना सदर जींद में 386 आईपीसी एंड 66 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
7 -28 अगस्त 2016 को थाना सदर दादरी में धारा 147/148/149, 307, 506 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
8 -23 सितंबर 2017 को थाना सिविल लाइन जींद में धारा 392 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
9 -27 सितंबर 2017 को थाना सिविल लाइन जींद में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
10 -25 सितंबर 2017 को थाना अलेवा में 392 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
11 - 28 अगस्त 2016 को थाना सिटी दादरी में धारा 307/147/148/149 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।
फोटो कैप्शन
16 जेएनडी 06 : पत्रकारों से बातचीत करते डीएसपी और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed