फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ्रेमी संग मिलकर महिला ने उतारा पति को मौत के घाट्

्रेमी संग मिलकर महिला ने उतारा पति को मौत के घाट्

Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
्रेमी संग मिलकर महिला ने उतारा पति को मौत के घाट्
प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सोमनाथ मंदिर के पास हनुमान गली नंबर दो में 28 वर्षीय जोगेंद्र की बुधवार रात को चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी और उसका प्रेमी निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जोगेंद्र के पिता मंगल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी साली का लड़का सोनीपत के बहीयापुर गांव निवासी रवि पांच महीने पहले मकान बना रहा था। उसका मकान बनवाने के लिए बेटा जोगेंद्र औ बहू पिंकी गए थे। वहां रहते हुए रवि और पिंकी के बीच अवैध संबंध स्थापित हो गए। मकान बनाने के बाद जोगेंद्र वापस आने लगा तो बहू ने आने से मना कर दिया। इसी बीच सभी को दोनों के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया। बेटे और बहू में इसे लेकर काफी झगड़ा भी हुआ। बाद में बेटा बहू को लेकर जींद आ गया और यहीं रहने लगा। उसने बताया कि बुधवार को पोते अमरजीत का जन्मदिन था। इस मौके पर रवि भी आया हुआ था। रवि और जोगेंद्र ने छत पर बैठकर शराब पी। इसके बाद रवि अपने घर जाने की बात कहकर चला गया। मंगल सिंह ने बताया कि रात 11 बजे बहू उसके पास आई और कहने लगी कि जोगेंद्र को पता नहीं क्या हो गया है। जब वह अपनी पत्नी के साथ कमरे में गया तो देखा कि जोगेंद्र का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। बेटे को उठाकर वे नागरिक अस्पताल गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगल सिंह ने कहा कि उसके बेटे की हत्या बहू पिंकी और रवि ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार
शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि जोगेंद्र की पत्नी पिंकी और उसके प्रेम रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने ही जोगेंद्र की हत्या की है। जोगेंद्र उनके प्रेम संबंधों में रोड़ा बन रहा था। उसको रास्ते से हटाने के लिए यह हत्या कर दी। दिनेश कुमार ने कहा कि दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हत्यारोपी महिला दो बच्चों की मां है, जिसके छोटे बेटे का जन्मदिन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed