{"_id":"5b4a4ccf4f1c1b6f548b46bd","slug":"141531595983-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरयाना की दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरयाना की दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नगूरां के बस अड्डे पर एक किराना की दुकान से रात को चोर लाखों रुपये का सामान और 29 हजार की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जीवनपुर निवासी पुरुषोत्तम ने शिकायत दी कि उसने नगूरां के बस स्टैंड पर जय दुर्गे किराना स्टोर के नाम से दुकान कर रखी है। वह होल सेल के साथ रिटेल का भी काम करता है। दुकान के ऊपर गोदाम में होल सेल का काफी सामान रखा हुआ था। रात को चोर छत के रास्ते से ऊपर वाले कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। दुकान के पीछे खाली प्लाट होने के कारण वहां पर गाड़ी खड़ी करके दुकान का सामान चुरा ले गए। पुरुषोत्तम ने बताया कि सुबह जब उसने दुकान का शटर खोला तो सामान बिखरा पड़ा था और दरवाजा टूटा हुआ था। पुरुषोत्तम ने बताया कि दुकान के पीछे खाली प्लाट में भी कुछ सामान पड़ा हुआ था। दुकान से सैंट की पेटियां, डाबर तेल की पेटियां, शैंपू की पेटियां, सिगरेट के दो बड़े डिब्बे, वीटा घी के पांच टिन, लक्ष्य घी की पेटी, बजाज तेल की पेटियां, मंदिर में रखा लगभग सात हजार कैश, 18 हजार के सिक्के, गल्ले में पड़े चार हजार रुपये, फेयर एंड लवली क्रीम की पेटी, 10 किलोग्राम बादाम, आठ किलोग्राम काजू, बीड़ी के कट्टे, कोलगेट की पेटी, लक्स साबुन की पेटियां, वीटा घी के डिब्बे चोरी हो गए। पुरुषोत्तम ने बताया कि उसकी दुकान से लगभग पांच लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। अलेवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।