फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ईपीएफ राशि में गड़बड़ी कर उड़ाए लाखों रुपये

ईपीएफ राशि में गड़बड़ी कर उड़ाए लाखों रुपये

Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
ईपीएफ राशि में गड़बड़ी कर उड़ाए लाखों रुपये

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दूर संचार विभाग, वन विभाग और रोहतक के राजकीय कॉलेज में कार्यरत कर्मियों की जगह पर किसी दूसरे व्यक्ति के खाते खुलवाकर ईपीएफ के लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। ईपीएफ का फर्जीवाड़ा सिक्योरिटी कंपनी के पूर्व मालिकों ने ईपीएफ कार्यालय के अधिकारियों से मिलीभगत करके की है। पुलिस ने इस मामले में ईपीएफ अधिकारियों सहित 63 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव किशनपुरा जिरकपुर पंजाब निवासी राकेश कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 सितंबर 2016 को फ्रेंड्स सिक्योरिटी सर्विस को उसने, ईश्वर नगर कालका निवासी संदीप कुमार और गांव कंडेला निवासी हरीश से खरीदी थी। इसमें सिक्योरिटी फर्म के तहत वन विभाग, बीएसएनएल और रोहतक के राजकीय कॉलेज में कर्मचारी तैनात थे। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों में जमा कराई गई सिक्योरिटी के तौर पर राशि भी उनको भुगतान कर दिया और पूरे रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान संदीप कुमार और हरीश ने रोहतक के ईपीएफ अधिकारी गणेश कपूर के साथ मिलीभगत करके उनकी सिक्योरिटी कंपनी की तरफ से तैनात लगभग 60 कर्मियों के फर्जी नाम से दूसरे व्यक्तियों को खड़ा कर दिया। इन सभी लोगों के फर्जी कागजात के आधार पर ही बैंकों में खाते खुलवा दिए। कंपनी की तरफ से कार्यरत कर्मचारियों को ईपीएफ नंबर को दे दिया, लेकिन उनके पिता का नाम नहीं दिया। इस दौरान आरोपियों ने लगभग चार महीने के कर्मियों के ईपीएफ को फर्जी तरीके से हड़पा। उसने बताया कि फर्जीवाड़े का पता उस समय लगा जब वह बीएसएनएल में उनकी सिक्योरिटी के तौर पर जमा करवाई गई तीन लाख 46 हजार 78 रुपये की राशि को लेने गया। वहां पर अधिकारियों ने बताया कि उनकी राशि को जारी नहीं किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने ईपीएफ की राशि जारी नहीं की गई है। जब इसके बारे में पता किया तो फर्जीवाड़ा सामने आया कि जो कर्मचारी तैनात किए गए हैं उनके नाम पर फर्जी ईपीएफ खाता खुला है। बैंकों में उनके नाम पर ही खाते खुलवाकर राशि को उनको जारी कर दिया।


इनके खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव कंडेला निवासी हरीश कुमार, बलवान सिंह, रोहतक ईपीएफ कार्यालय के अधिकारी गणेश कपूर, गांव घोघड़िया निवासी प्रवीन, नरेश, शेर सिंह, सुभाष, संदीप, सोनू, गांव बड़ौदा निवासी सुरेश, अमित कुमार, अशोक, देवेंद्र, गांव घोघड़िया निवासी सतीश, राजेंद्र, सोनू, प्रदीप, खुशीराम, जयसिंह, विजय, गांव ढाकल निवासी सुशील, गांव किठाना निवासी वीरेंद्र, गांव उदयपुर निवासी दलजीत, गांव घोघड़िया निवासी रायसिंह, गांव कुंगड़ जिला भिवानी निवासी सुभाष,गांव घोघड़िया निवासी सुभाष, महीपाल, गांव बिशनपुरा निवासी जयवंत, गांव घोघड़िया निवासी राजेश, विनोद, सतबीर, गांव मोहनगढ़ निवासी जैलसिंह, गांव घोघड़िया निवासी सुनील, पवन, संजय, गांव बड़ौदा निवासी जगदीश, गांव घोघड़िया निवासी राकेश, वीरेंद्र, गांव बड़ौदा निवासी नरेश, जगदीश, गांव घोघड़िया निवासी दीपक, संदीप, नरेश, महाबीर, बिजेंद्र, सत्यनारायण, अशोक, नरेश, गांव घिमाना निवासी जोगेंद्र, गांव घोघड़िया निवासी रामदिया, रामचंद्र, गांव भौसला निवासी सुभाष, रामनिवास, गांव घोघड़िया निवासी मनीष, विक्रम, गांव भौसला निवासी सतबीर, ओमप्रकाश, रामरूप के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले के जांच अधिकारी एसआई हरिकिशन ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन


ईपीएफ राशि में गड़बड़ी कर उड़ाए लाखों रुपये
बीएसएनएल, वन विभाग के कर्मियों के फर्जी कागजात तैयार करके निकाला ईपीएफ
पुलिस ने ईपीएफ कंपनी के अधिकारी सहित 63 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed