{"_id":"5ccdea29bdec220754345f02","slug":"131556998697-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलेवा। अलेवा मुख्य चौक के पास बनी धर्मशाला में भाजपा का चुनाव कार्यालय खोलने पर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इस पर कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस के अुनसार शुक्रवार शाम अलेवा बस अड्डा पर स्थित धर्मशाला में खुले भाजपा चुनावी कार्यालय पर कुछ शरारती तत्व लोगों ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत भाजपा प्रत्याशी प्रतिनिधि राजपाल तथा जसबीर ने अलेवा पुलिस को दी। पुलिस को दी शिकायत में अलेवा कार्यालय में तैनात राजपाल व जसबीर लोहान ने बताया की शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अलेवा बस अड्डा पर स्थित धर्मशाला में खुले चुनावी कार्यालय में कुछ शरारती तत्व के लोग घुस गए। इन लोगों ने कार्यालय में तैनात कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उन्होंने शिकायत में अलेवा निवासी निमाणा व मानू पर आरोप लगाते कहा कि शराब पीकर कार्यालय में आकर कहने लगे कि यहां कार्यालय कैसे खोल दिया। कल यहां से आप कार्यालय उठाकर कहीं दूसरी जगह ले जाओ। थाना प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया की मामला दर्ज करके दोनों को काबू कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।