फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जाट धर्मशाला के सामने स्कूटी सवार ने छीना युवक का मोबाइल

जाट धर्मशाला के सामने स्कूटी सवार ने छीना युवक का मोबाइल

Mon, 01 Apr 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
जाट धर्मशाला के सामने स्कूटी सवार ने छीना युवक का मोबाइल
स्कूटी सवार ने छात्र का मोबाइल छानी, साथियों ने बाइक से पीछा कर पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जाट धर्मशाला के सामने शनिवार की रात आठ बजे 17 वर्षीय किशोर का एक स्कूटी सवार युवक ने मोबाइल फोन छीन लिया। युवक के अन्य साथियों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान कुछ युवकों ने आरोपी की पिटाई भी की। जिस स्कूटी पर सवार होकर युवक ने वारदात को अंजाम दिया वह भी चोरी की है। पुलिस आरोपी से पता लगा रही है कि स्कूटी कहां से चोरी की।

गांव निर्जन निवासी 17 वर्षीय अंकित जाट धर्मशाला के पास एक कोचिंग सेंटर में आता है। शनिवार की रात आठ बजे जब वह अपने घर जाने की तैयारी कर रहा था तो स्कूटी सवार युवक ने उसका मोबाइल फोन झपटा लिया और फरार हो गया। अंकित के अन्य साथियों ने मोटरसाइकिल से पीछा करके झपटमार को पकड़ लिया। आरोपी युवक ने पहचान गांव पिंडारा निवासी 19 वर्षीय संगम के रूप में बताई। कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी की। अंकित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अंकित ने बताया कि जिस स्कूटी पर सवार होकर संगम आया था, वह भी चोरी की थी। जांच अधिकारी ईएसआई रमेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने संगम के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो स्कूटी संगम के पास थी, पुलिस उसकी जांच कर रही है कि वह चोरी की है या नहीं। फिलहाल संगम स्कूटी के कोई कागजात पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed