फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रधाना गांव में युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

रधाना गांव में युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

Tue, 12 Feb 2019 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
रधाना गांव में युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या
रधाना में युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव रधाना के रहने वाले 26 वर्षीय युवक ने रविवार देर शाम को घर में कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक के पिता राममेहर ने अपनी बहू और उसके भाई जयकिशन पर बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मरने वाले युवक की पत्नी औ उसके भाई पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत गांव रधाना निवासी राममेहर ने कहा कि उसके 26 वर्षीय बेटे नरेश की शादी भिवानी जिले के गांव शह निवासी सोनिया के साथ 21 जुलाई 2018 को हुई थी। शादी के समय सोनिया के भाई जयकिशन ने उससे 50 हजार रुपये लिए थे और वापस नहीं किए। इसके बाद जयकिशन ने उससे व उसके बेटे से एक लाख रुपये की मांग की। राममेहर ने कहा कि उन्होंने पैसे नहीं दिए। जिसकी वजह से वह उनसे रंजिश रखने लगा। एक महीने पहले जयकिशन अपनी बहन सोनिया को अपने घर ले गया और उन्हें धमकी देकर गया। राममेहर ने कहा कि इससे उसका बेटा परेशान रहने लगा। दो बार वह और उसका बेटा सोनिया को लेने भी गए लेकिन जयकिशन ने अपनी बहन को नहीं भेजा । उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए फिर धमकी दी कि वह दोनों को जेल में डलवा देगा। राममेहर ने कहा कि रविवार शाम को इसी परेशानी के चलते बेटे ने कीटनाशक उसके बेटे ने घर में कीटनाशक पी लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई और उसे वह एक निजी अस्पताल में गए। जहां से उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद उसे एक अन्य निजी अस्पताल में लेकर जा रहे थे तो रास्ते में नरेश ने दम तोड़ दिया। राममेहर ने कहा कि इसके बाद वह उसे लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने राममेहर की शिकायत पर नरेश की पत्नी सोनिया व सोनिया के भाई जयकिशन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

तलाक लेने और जेल में डलवाने की बात से काफी परेशान था नरेश
राममेहर ने कहा कि जयकिशन ने जो 50 हजार रुपये लिए थे, वह वापस देने तो दूर एक लाख रुपये और मांगने लगा। जब उसके बेटे नरेश ने जयकिशन से रुपये मांगे तो जयकिशन ने कहा कि वह अपनी बहन का उससे तलाक ले लेगा और उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर उसको जेल भिजवा देगा। राममेहर ने कहा कि उसका बेटा नरेश हर समय जेल जाने से डरता रहता और बार-बार कहता पापा क्या मैं जेल चला जाऊंगा। इसी कारण वह परेशान रहने लगा था। उसकी मौत का कारण सोनिया व उसका भाई जयकिशन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के ठेके लेता था नरेश
मृतक नरेश के पिता राममेहर ने बताया कि नरेश शराब के ठेके लेता था। उसका फिलहाल गांव रधाना व भिवानी जिले के गांव मंडाणा में भी शराब का ठेका था। वह कई साल से शराब के ठेके ही लेता था। अब तक नरेश व सोनिया को कोई बच्चा भी नहीं हुआ था। राममेहर ने कहा कि वह खुद जींद की स्कीम नंबर छह में ऑटो एजेंसी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed