फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सुसाइड नोट लिखकर युवक ने की आत्महत्या, सालों पर मारपीट का आरोप

सुसाइड नोट लिखकर युवक ने की आत्महत्या, सालों पर मारपीट का आरोप

Mon, 22 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड नोट लिखकर युवक ने की आत्महत्या, सालों पर मारपीट का आरोप
सुसाइड नोट लिखकर युवक ने की आत्महत्या, सालों पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। ससुरालियों द्वारा दहेज प्रताड़ना के मामले में फंसाने की धमकी देने से परेशान भगवान नगर निवासी 27 वर्षीय युवक ने घर में फंासी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में अपनी सास व सास की बहन पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार भगवान नगर निवासी 27 वर्षीय कर्ण सिंह ने रात को घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी पंखे के हुक से चुन्नी का फंदा बनाया हुआ था। जब काफी देर तक कर्ण सिंह कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो फांसी पर लटका हुआ था। बाद में शहर थाना पुलिस व एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची। जहां पर पुलिस ने तलाशी लिए जाने पर उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमे कर्णसिंह ने अपनी पत्नी सुशील, साले सुनील तथा सास निर्मल को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। सुसाइड नोट में ससुरालीजनों द्वारा 50 हजार रुपये मांगे जाने व राशि नहीं दिए जाने पर दहेज के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई अर्जुन ने बताया कि 31 दिसंबर को उसके भाई की पत्नी सुशील ने लड़की को जन्म दिया था। 12 जनवरी को कर्ण सिंह की पत्नी सुशील अपने मायके चली गई। इसके बाद ससुरालीजनों ने फोन करके 50 हजार रुपये की मांग करने लगे और पैसे नहीं देने पर दहेज के मामले में फंसाने की धमकी देने लगे। इसी परेशानी के चलते उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी सुशील, साला सुनील, साल निर्मल को नामजद करके अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बॉक्स
मरने से पहले किया फोन, बोला मुझे पीट गए
युवक की मौत के बाद एक कॉल रिकार्डिंग भी सामने आई है। इस काल रिकार्डिंग में कर्ण सिंह अपने जानकार को बता रहा है, उसे बुरी तरह मारा गया है। युवक ने कहा है कि मारपीट के बाद उसके घर के बाहर से गेट बंद कर दिया गया है। ऐसे में वह कहीं जा भी नहीं सकता। हालांकि इस ऑडियो में किसी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि कर्ण सिंह के साथ उसके सालों ने मारीपट की है। आरोप है कि कर्ण सिंह हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मृतक कर्णसिंह ने सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमे पत्नी समेत तीन लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। मृतक के भाई के बयान तथा सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-दिलबाग सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed