{"_id":"5bb273b8867a550e6b112c52","slug":"121538421688-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्डवेयर की दुकान से 22 हजार रुपये की नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हार्डवेयर की दुकान से 22 हजार रुपये की नकदी चोरी
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
हार्डवेयर की दुकान से दिनदहाड़े चुराए 22 हजार, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिल्लूखेड़ा मंडी में स्थित हार्डवेयर की दुकान से दिन-दहाड़े दो युवकों ने दुकान के गल्ले में रखी 22 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों युवक ढाठरथ गांव के हैं। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
करनाल के गांव खोल खेड़ा निवासी शीशपाल ने पिल्लूखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पिल्लूखेड़ा मंडी में नवदुर्गा मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान की हुई है। रविवार दोपहर एक बजे वह किसी कार्य से दुकान से बाहर गया हुआ था। उस समय दुकान पर उसका लड़का बैठा था। इसी दौरान दो युवक दुकान पर आए और उसके बेटे को सामान दिखाने के नाम पर बरगला लिया। एक युवक दुकान के अंदर सामान देखने के लिए उसके बेटे के साथ दुकान के अंदर तक तो दूसरे ने मौका देखकर दुकान में गल्ले में रखी 22 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दुकान के एक गल्ले में एक हजार रुपये तथा एक गल्ले में दो हजार रुपये थे। दोनों युवक पैसे चोरी करके मौके से फरार हो गए। शीशपाल ने बताया कि जब वह दुकान पर आया और गल्ला चेक किया तो पैसे गायब मिले। जब उसने सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो एक युवक दुकान के गल्ले से पैसे चुराता दिखाई दिया। पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रामकेश ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को काबू कर लिया। दोनों की पहचान गांव ढाठरथ निवासी आकाश उर्फ कालिया व अंग्रेज उर्फ गोलू के रूप में हुई है दोनों नशेड़ी किस्म के हैं। दोनों ने चोरी की वारदात को कबूल भी कर लिया है। मंगलवार को दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा।
फोटो कैप्शन
01जेएनडी20 : दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दोनों युवक।