फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   स्कूल संचालक की दो बाइक सवारों ने की गोली मारकर हत्या

स्कूल संचालक की दो बाइक सवारों ने की गोली मारकर हत्या

Wed, 04 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्कूल संचालक की दो बाइक सवारों ने की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। मंगलवार शाम लगभग छह बजे रोहतक रोड पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक भूपेंद्र शर्मा उर्फ बबल की बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बबल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर एसएसपी डॉ. अरुण सिंह समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और शहर में नाकाबंदी करवाकर बाइक सवारों को पकड़ने के प्रयास किए लेकिन कामयाब नहीं हुए। शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पार्टनर हिसार के गांव राजथल हाल आबाद अर्बन इस्टेट जींद निवासी भूपेंद्र शर्मा उर्फ बबल शाम को चिकित्सक डॉ. डीपी जैन से मिलकर रोहतक रोड से घर की तरफ अपनी स्विफ्ट कार में आ रहा था। जब वह चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास पहुंचने ही वाला था तो बाइक सवार दो युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे बाइक अड़ा दी। बबल ने गाड़ी रोककर अपनी गाड़ी में रखा डंडा निकालकर युवकों को हड़काना ही शुरू किया था कि एक युवक ने पिस्तौल से बबल को गोली मार दी। हमलावरों ने बबल को दो गोलियां मारी। एक बबल की पीठ में लगी तथा दूसरी सिर में। इससे बबल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर एसएसपी डॉ. अरुण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसएफएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई है। पुलिस को मौके से गोली का एक खोल बरामद किया है। बबल की हत्या को सुप्रीम स्कूल में पार्टनरशिप को लेकर चल रहे विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed