फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   27 लाख रुपये की रंगदारी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

27 लाख रुपये की रंगदारी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 29 Jun 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
27 लाख रुपये की रंगदारी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
सफीदों (जींद)। रामपुरा पैक्स के पूर्व निदेशक आजाद सैनी से 27 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कस्बे के वार्ड नंबर नौ निवासी आजाद सैनी ने पुलिस को शिकायत दी कि 27 जून मंगलवार दोपहर के समय उसकी पत्नी व उसकी बेटियां घर पर अकेली थी। तभी उसके मकान पर सात से आठ अज्ञात लोग आए और दरवाजा खोलने के लिए कहा। उसकी पत्नी संतरो ने दरवाजा खोला तो युवकों ने बंदूक दिखाकर जबरदस्ती घर में घुस गए और उसके बारे में पूछने लगे। उसकी पत्नी ने उन्हें मना करते हुए कहा कि वे घर पर नहीं है। उसकी पत्नी को उन्होंने कहा कि आजाद को कह देना कि उन्हें 27 लाख रुपए दे-दे नहीं तो उसका बुरा अंजाम होगा। वहीं, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed