{"_id":"5bf9a12dbdec2241c9370128","slug":"11543086381-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारिंदे पर लाठी-डंडों से किया हमला, शराब की बोतलें भी तोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब कारिंदे पर लाठी-डंडों से किया हमला, शराब की बोतलें भी तोड़ी
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेके के कारिंदे पर लाठी-डंडों से हमला, शराब की बोतलें तोड़ीं
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव शाहपुर में शराब ठेके पर काम करने वाले एक कारिंदे पर कुछ युवकों ने लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने ठेके में रखी शराब की कुछ बोतलें भी तोड़ दीं। पुलिस ने चार युवकों को नामजद करते हुए दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव दालमवाला निवासी राजेश ने कहा कि वह गांव शाहपुर स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। शुक्रवार शाम को लगभग साढ़े आठ बजे गांव शाहपुर निवासी शुभम, काला, प्रवीन, राकेश व दो-तीन अन्य युवक आए और उस पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने ठेके में तोड़फोड़ की। शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। राजेश ने कहा कि आरोपी यह कह रहे थे कि चलो इसे दस दिन पहले रात के समय शराब नहीं देने का मजा चखाते हैं। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर शुभम, काला, प्रवीन, राकेश व दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।