{"_id":"596bb4434f1c1b0e5e8b467b","slug":"11500230723-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने का एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नरवाना के मॉडल टाऊन से एक व्यक्ति का अपहरण कर सोने की अंगूठी लूटने और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। नरवाना के मॉडल टाऊन निवासी रमेश ने 19 जून 2016 को पुलिस को दी शिकायत में बताया की चार फरवरी को गांव सिंधवीखेड़ा निवासी विकास उर्फ बंटी ने अपने दो-तीन साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। उसकी एक सोने की अंगूठी और मोबाइल छीनकर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने 18 अप्रैल को फिर से उसका रास्ता रोक लिया और जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शहर थाना पुलिस ने रमेश की शिकायत पर विकास को नामजद कर दो-तीन अन्य के खिलाफ अपहरण, चौथ मांगने, लूटपाट करने का केस दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान गांव सिवाहा पानीपत निवासी प्रसन्न उर्फ लंबू का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।