फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फायरिंग करने का एक आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव खरकरामजी के शराब ठेके पर कारिंदे पर फायरिंग करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गांव खरकरामजी निवासी मोनू ने 20 अप्रैल को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव का का शराब का ठेका सुरजीत ठेकेदार ने लिया है। वह इस ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। बुधवार देर रात सिवाहा गांव की तरफ से तीन गाड़ियों में सवार एक दर्जन युवक पहुंचे। इसमें आते ही गांव खरकरामजी निवासी अनिल, सोनू, सुनील, लारा सात अन्य युवकों के साथ आए और वहां पर गाली गलौज करने लगे। वह ठेके के गेट का बंद करने लगा तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी, लेकिन इस दौरान गोली उसके लगने के बजाए लोहे के गेट में जा लगी। आरोपियों ने कई गोली चलाई। बाद में आरोपी शराब ठेकेदारों को देख लेने की बात कहकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सेल्समैन मोनू की शिकायत पर गांव खरकरामजी निवासी अनिल, सोनू, सुनील, संजय, लारा को नामजद करके सात अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी गांव रधाना निवासी प्रवीन उर्फ लारा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
शराब ठेके के कारिंदे पर फायरिंग करने का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed