{"_id":"595540a24f1c1bca518b470b","slug":"11498759330-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो झोलाछाप गिरफ्तार, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो झोलाछाप गिरफ्तार, केस दर्ज
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिल्लूखेड़ा मंडी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापामारी कर दो लोगों को बिना लाइसेंस और डिग्री के डॉक्टर की प्रैक्टिस करते पकड़ा है। पुलिस ने स्वास्थ्य अधिकारियों की शिकायत दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि पिल्लूखेड़ा में दो जगह पर बिना लाइसेंस और डिग्री के प्रैक्टिस की जा रही है। सूचना पर पहले टीम ने छापामारी करके पिल्लूखेड़ा निवासी मनजीत को प्रैक्टिस करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से दवाइयां भी बरामद की। टीम ने पिल्लूखेड़ा में ही छापामारी कर गांव तेलीखेड़ा निवासी शमशेर को बिना डिग्री के प्रैक्टिस करते पकड़ लिया। जांच में आरोपी टीम को डिग्री और लाइसेंस नहीं दिखा पाया। पुलिस ने कालवा सामुदायिक केंद्र के एमएमओ डॉ. अरुण की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
बिना डिग्री प्रैक्टिस करते दो झोलाछाप गिरफ्तार, केस दर्ज