फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   व्यक्ति लापता, अपहरण का केस दर्ज

व्यक्ति लापता, अपहरण का केस दर्ज

Mon, 19 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति लापता, अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव रसीदां से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति लापता हो गया। लापता व्यक्ति ने एक दिन पहले ही कुछ लोगों पर हत्या करने की साजिश रचने के आरोप लगाए थे। इसमें पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन अब शिकायतकर्ता अचानक लापता हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। गांव रसीदां निवासी दुलाराम ने बताया कि भूना निवासी राजेंद्र गिरी 15 जून को अपनी बुआ के पास जाने की बात कहकर निकाला था, लेकिन वह अपनी बुआ के पास नहीं पहुंचा। उनको आशंका है कि राजेंद्र का अज्ञात ने अपहरण कर लिया। लापता राजेंद्र गिरी ने गढ़ी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि जमीनी विवाद को लेकर रसीदां के छह लोग उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। उसकी हत्या की साजिश को अपनी कानों से सुना है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर नक्षत्र सहित छह लोगों पर केस दर्ज किया था। शिकायत दर्ज करवाने के बाद से राजेंद्र अचानक लापता हो गया। पुलिस ने दुलाराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है।
व्यक्ति लापता, अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed