{"_id":"5c8555a0bdec2214733736c3","slug":"111552242080-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बाबाओं ने दिया था पुष्कर धाम के महंत परणाई नाथ की हत्या को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बाबाओं ने दिया था पुष्कर धाम के महंत परणाई नाथ की हत्या को अंजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नहीं, तीन बाबाओं ने मिलकर की थी महंत परणाई नाथ की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव पोकरी खेड़ी के पुष्कर धाम के महंत परणाई नाथ की हत्या और लूटपाट की वारदात को एक नहीं बल्कि तीन बाबाओं ने मिलकर अंजाम दिया था। 20 फरवरी को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बाबा महेशनाथ को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे अदालत से चार दिन के रिमांड पर लिया है। अब हत्या में शामिल दूसरे आरोपी बाबा संदीप नाथ को भी रामराय गांव के मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उस दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। तीसरे आरोपी बाबा हंसाईनाथ अभी फरार चल रहा है। पुलिस रिमांड के दौरान दोनों बाबाओं से चोरी किया गया सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पहले मुख्य आरोपी बाबा से पुलिस को कुछ भी बरामद नहीं हुआ है।
जानकारी के लिए 20 फरवरी को गांव पोकरी खेड़ी स्थित पुष्कर धाम के महंत परणाई नाथ की हत्या कर दी गई थी हत्या के बाद डेरे में लूटपाट को अंजाम दिया गया था। सदर थाना पुलिस ने बाबा परणाई नाथ की हत्या के आरोप में कैथल जिले के गांव कैलरम निवासी महेशनाथ उर्फ सुशील को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस को हत्यारोपी बाबा से कुंडल, अंगूठी, नकदी तथा डेरे से गायब चांदी के रथ को बरामद करना है। रिमांड के पहले दिन बाबा ने कुछ नहीं बताया था। पुलिस ने अब इस मामले में दूसरे आरोपी सोनीपत जिले के गांव बरौदा निवासी बाबा संदीपनाथ को गांव रामराय के एक मंदिर से गिरफ्तार किया है। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र बागड़ी ने बताया कि तीन बाबाओं ने परणाई नाथ की हत्या की थी। तीनों एक मोटरसाइकिल पर डेरे आए थे। हत्या के बाद सामान चुराकर बाइक पर ही फरार हो गए थे। दो बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी हंसाईनाथ की तलाश की जा रही है।