{"_id":"596bb2524f1c1bc1188b47e8","slug":"111500230226-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता नाबालिग लड़की गोहाना रोड से मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता नाबालिग लड़की गोहाना रोड से मिली
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने शहर के गोहाना रोड से बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और दोनों को अदालत में पेश किया। जहां पर लड़की ने परिवार के लोगों के साथ जाने से मना कर दिया। इस कारण अदालत ने लड़की को नारी निकेतन भेज दिया, जबकि युवक को जेल भेज दिया। अलेवा थाने में एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसकी साढ़े 17 वर्षीय बेटी अचानक घर से लापता हो गई। उसने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को गांव अलेवा निवासी शेखर ने अपहरण कर अज्ञात स्थान पर बंधक बनाया है। अलेवा थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि युवक लापता लड़की के साथ जींद के गोहाना रोड पर है। सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से लड़की ने अपने परिवार के लोगों के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद अदालत ने लड़की को नाबालिग होने के कारण नारी निकेतन करनाल और युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
लापता नाबालिग लड़की गोहाना रोड से मिली
परिवार के लोगों के साथ जाने से मना करने पर भेजा नारी निकेतन, युवक को भेजा जेल