{"_id":"5c855583bdec221462307c9f","slug":"101552242051-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले की शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले की शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साले की शादी से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अपने चचेरे भाई के साले की शादी में गांव पड़ाना गए युवक की रात को वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने उससे चचेरे भाई जगजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़ी बुल्ला निवासी जगजीत सिंह ने कहा कि उनका परिवार कैथल के आदर्श नगर में रहता है। शनिवार को गांव पड़ाना निवासी साले विकास की शादी थी। वह अपने परिवार के साथ शादी में गया हुआ था। उसके साथ चाचा का 26 वर्षीय बेटा हरदीप सिंह भी गया हुआ था। रात को हरदीप सिंह को किसी काम से वापस कैथल जाना पड़ गया। हरदीप सिंह अपनी कार में पड़ाना से कैथल के लिए निकला था। जगजीत सिंह ने कहा कि वह भी अपनी कार में हरदीप सिंह के पीछे-पीछे चल रहा था। जब हरदीप सिंह गांव बराह खुर्द के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से कार चला रहे व्यक्ति ने हरदीप सिंह की कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में हरदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जगजीत सिंह ने बताया कि उसने अन्य लोगों की मदद से हरदीप सिंह को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने हरदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हरदीप सिंह खेतीबाड़ी का काम करता था। वह अपने पीछे एक पांच साल का लड़का तथा विधवा पत्नी छोड़ गया। पुलिस ने हरदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने जगजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।