फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   24 घंटे बाद भी युवक की हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई पुलिस

24 घंटे बाद भी युवक की हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई पुलिस

Tue, 26 Feb 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी युवक की हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई पुलिस
24 घंटे बाद भी युवक की हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रविवार देर शाम को गोली मारकर युवक की हत्या करके फरार हुए आरोपियों का 24 घंटे बाद भी पुलिस पता नहीं लगा पाई है। पुलिस को अभी तक यह भी पता नहीं कि हत्या के पीछे क्या कारण रहे। परिजन केवल मामूली कहासुनी बता रहे हैं, लेकिन मामूली कहासुनी हत्या का कारण नहीं हो सकती। सोमवार सुबह पुलिस ने अक्षय के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा वीरेंद्र की शिकायत पर चार युवकों को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के लिए रविवार देर शाम को चार मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 10-12 युवकों ने एकलव्य स्टेडियम में पहले अक्षय पर बिंडों और गंडासी से हमला किए। जब उसका भाई लक्ष्य उसे छुड़वाने आया तो आरोपियों ने उस पर भी हमला किया। इसके बाद एक युवक ने अक्षय को गोली मारी दी। नागरिक अस्पताल में अक्षय की मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में अक्षय के चाचा 39 वर्षीय हिसार जिले के गांव भाटल जाटान निवासी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अक्षय का पहले कभी जींद के जवाहर नगर निवासी पारुल नैन, अंशु रेढू, काला व अनुज के साथ झगड़ा हुआ है। इसी रंजिश के कारण चारों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अक्षय की हत्या की है। पुलिस ने वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर पारुल नैन, अंशु रेढू, काला व अनुज को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रात को पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर फरार हुए युवक
जिस समय युवक को गोली मारी थी, उसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना मिल गई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उनका पीछा किया, लेकिन वह पुलिस सुरक्षा को धता बता फरार होने में कामयाब रहे। गोहाना रोड पर पुलिस ने बैरिकेड भी लगाए, लेकिन युवक अपनी बाइक बैरिकेड के बीच से निकाल कर अंदर कॉलोनियों में घुस गए। इसके बाद पुलिस ने अपनी गाड़ी खड़ी करके उनका पीछा, किया, लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। 24 घंटे के बाद भी पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में लगाईं तीन टीमें
सिविल लाइन थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने चार युवकों को नामजद करके कई अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस की दो टीमें व एक सीआईए की टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed