फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दो कारों की टक्कर में पुलिसकर्मी व प्राइवेट कंपनी के सीए घायल

दो कारों की टक्कर में पुलिसकर्मी व प्राइवेट कंपनी के सीए घायल

Sun, 23 Sep 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
दो कारों की टक्कर में पुलिसकर्मी व प्राइवेट कंपनी के सीए घायल
दो कारों की टक्कर में पुलिसकर्मी और प्राइवेट कंपनी का सीए घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। सफीदों-पानीपत रोड पर स्थित 220 केवी पावर हाउस के पास शनिवार की रात दो कारों की टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान असंध के शेखपुरा निवासी जितेंद्र व जींद के डूमरखां निवासी शक्ति सिंह के रूप में हुई है। जितेंद्र ने बताया कि वह हैदराबाद डेवलपमेंट में सीए के पद पर कार्यरत है। वह रविवार रात अपनी कार में सवार हो कर सफीदों आ रहा था। वह शौच करने के लिए पानीपत रोड पर स्थित पावर हाउस के पास कार खड़ी की थी। इसी दौरान पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने उसकी ऑल्टो कार में टक्कर मारी। जिस वह घायल हो गया। इस मामले में स्विफ्ट डिजायर सवार पुलिस कर्मी शक्ति सिंह भी घायल हो गया। शक्ति सिंह सिविल लाइन कैथल में कार्यरत है। इस मामले में थाना प्रभारी समरजीत ने कहा कि मौके का मुआयना कर जो भी उचित कार्यवाही होगी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed