फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रहे युवक पर हमला

रहे युवक पर हमला

Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
रहे युवक पर हमला
रामलीला देखकर लौट रहे युवक पर हमला
विज्ञापन

जींद। रेलवे कालोनी में रामलीला देखकर घर की तरफ जा रहे युवक पर रंजिश के चलते तीन युवकों ने हमला कर दिया। हमले में युवक को गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने तीन युवकों को नामजद करके आठ-दस अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे।

गांव जलालपुरा कलां निवासी विजय ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रेलवे कालोनी में चल रही रामलीला देखने के लिए आया था। रामलीला खत्म होने के बाद गांव जाने के लिए घर से निकला तो इसी दौरान गांव जलालपुरा कलां निवासी कृष्ण, टिंकू, विक्रम अपने आठ-दस साथियों के साथ आए और उस पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे छुड़वाया। बाद में उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। उसने आरोप लगाया कि तीन-चार दिन पहले आरोपी युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। उसके बाद से उससे रंजिश रखे हुए थे। इसी के चलते हमला किया है। पुलिस ने तीनों युवकों को नामजद करके आठ-दस अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed