{"_id":"6db83564080563beef959215d2120470","slug":"crime-hindi-news-880","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन करेंगे जांच
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थुआ गांव में सड़क और गलियों में बिखरी आयरन की एक्सपायर गोलियों के मामले की जांच पीएचसी छातर के डॉ. संदीप कुमार की बजाए अब नागरिक अस्पताल जींद के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम करेंगे।
सिविल सर्जन डॉ. दीपा जाखड़ ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच वरिष्ठ चिकित्सक से कराने का फैसला लिया है। आगामी दो दिनों के अंदर इस मामले की जांच पूरी कर ली जाएगी और आगामी कार्रवाई अमल लाई जाएगी। थुआ गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को खुराक के तौर पर बांटी जाने वाली आयरन की गोलियों ने स्वास्थ्य विभाग के कुछ चुनिंदा कर्मचारियों और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते बच्चों के पेट तक नहीं पहुंचकर एक्सपायर के तौर पर खुलेआम केवल सड़क तथा गलियों में मिली थी।
विज्ञापन