{"_id":"5efce0128ebc3e430707366e","slug":"cpi-demonstrated-against-rising-oil-prices-jind-news-rtk562063661","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती तेल की कीमतों के खिलाफ माकपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती तेल की कीमतों के खिलाफ माकपा ने किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
जुलाना के मेन बाजार में रोष प्रर्दशन करते माकपा के कार्यकर्ता।
- फोटो : Jind
Link Copied
वामपंथी पार्टियों के आह्वान पर जुलाना में माकपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार हो रही मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजार एवं मंडी में नुक्कड़ सभाएं कीं।
विज्ञापन
माकपा जिला सचिव रमेश चंद्र ने कहा कि सरकार लगातार महंगाई बढ़ा रही है। जनता का रोजगार छीन रही है। लॉकडाउन की आड़ लेकर मंदी का बहाना बनाकर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि कर रही है। देश में 70 साल बाद पहली डीजल और पेट्रोल के दाम बराबर हो गए हैं। कोरोना वायरस के चलते केंद्र सरकार द्वारा बिना सोचे-विचारे किए गए लॉकडाउन के कारण करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया जिस कारण लोग भूख से मर रहे हैं। लाखों लोग आज भी बेघर हैं लेकिन सरकार जनता को राहत देने की बजाय आए दिन जनता पर नए-नए टैक्स थोप रही है। जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के दाम लगातार घट रहे थे तो उस समय भाजपा सरकार ने देश में डीजल व पेट्रोल के रेट घटाने की बजाए उन पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दिया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को वापस लिया जाए। महंगी हो रही खाद्य पदार्थों की कीमतों पर रोक लगाई जाए, 12 घंटे के काम करने के फ रमान को वापस लिया जाए, सभी जरूरतमंद परिवारों को 10 किलोग्राम प्रति व्यक्ति अनाज सहित जरूरत की सभी वस्तुएं खरीदी जाए, टैक्स के दायरे से बाहर के सभी गरीब परिवारों को 7500 रुपये प्रति परिवार छह महीने तक दिए जाए। इस मौके पर कामरेड कश्मीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगबीर, दशरथ, अजय सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।