फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Counting of votes for municipal elections in the district took place amid tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना

Thu, 23 Jun 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes for municipal elections in the district took place amid tight security
जींद। अर्जुन स्टेडियम में बुधवार को जींद नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए मतों की गणना का कार्य किया गया। सुबह आठ बजे कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतों की गणना शुरू की गई। मतगणना के लिए प्रशासन की तरफ से अर्जुन स्टेडियम का चयन किया गया था। मतगणना को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई। वाहनों को मतगणना केंद्रों की ओर नहीं आने दिया गया। पटियाला चौक, फव्वारा चौक, रोहतक रोड बाइपास, गोहाना रोड व सफीदों रोड बाइपास पर पुलिस ने नाके लगाए गए थे। जबकि अर्जुन स्टेडियम को पुलिस बल व सुरक्षा बलों ने पूरी तरह से अपने घेरे में लिया हुआ था। इसके अलावा भी मतगणना केंद्रों के अंदर व बाहर भारी पुलिसबल तैनात किया गया था। मतगणना केंद्रों के बाहर धारा 144 लगाई गई थी। चुनाव पर्यवेक्षक व अधिकारियों के निरीक्षण में मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे शुरू हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. मनोज कुमार व एसपी नरेंद्र बिजरानिया समय-समय पर मतगणना में लगे अधिकारियों व कर्मियों को दिशा-निर्देश देते नजर आए। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद रुझान आने शुरू हो गए और हार-जीत के आंकलन लगने शुरू हो गए। राउंड वाइज चली मतगणना में कभी कोई प्रत्याशी पीछे तो कभी कोई आगे चलता रहा। लगभग पौने 12 बजे तक नरवाना, उचाना, जींद व सफीदों की तस्वीर साफ हो चुकी थी। मतगणना शुरू होने के आधा घंटा बाद मतगणना का रुझान मिलने पर हारने वाले कार्यकर्ता मतगणना केंद्रों के बाहर से खिसकना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

बॉक्स
मतगणना केंद्र के चारों तरफ थी नाकेबंदी
मतगणना केंद्रों के चारों तरफ पुलिस नाके लगाए गए थे। चुनाव से जुड़े लोगों के वाहनों के पार्किंग की अस्थायी तौर पर व्यवस्था भी की गई थी। मतगणना के दौरान आगजनी जैसी घटना से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को खड़ा किया गया था। एसपी नरेंद्र बिजरानिया ने कहा कि मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतगणना केंद्रों के भीतर तथा बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। किसी भी सूरत में मतगणना केंद्रों के बाहर भीड़ जमा नहीं होने दी जाएगी। पुलिस के जवान और अधिकारी मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed