फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Councilors will protest tomorrow regarding development works

Jind News: विकास कार्यों को लेकर कल प्रदर्शन करेंगे पार्षद

Tue, 02 Jul 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 02 Jul 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Councilors will protest tomorrow regarding development works
01जेएनडी33: नगर परिषद कार्यालय में विचार विमर्श करते हुए पार्षद एंव पार्षद प्रतिनिधि। संवाद
नरवाना। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को पूर्व नगर परिषद प्रधान एवं पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिंगला के नेतृत्व में पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें शहर के विकास में हो रही अनदेखी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

कैलाश सिंगला ने बताया कि शहर की सड़काें का गड्ढों से बुरा हाल है। शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाए गए नालों का बंद होना, स्ट्रीट लाइट का खराब होना, शहर के विकास को दर्शाता है। वहीं शहर में आवारा पशुओं और बंदरों का आतंक फैला हुआ है। बैठक में विचार-विमर्श करते हुए मौजूद सभी पार्षदों ने शहर में भ्रष्टाचार और अनियमितता के लिए नगर परिषद प्रधान और अधिकारियों को जिम्मेदार बताया। इसके लिए पार्षदों ने निर्णय किया कि इन मुद्दों को शहर वासियों के बीच ले जाने के लिए तीन जुलाई को शहर में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर पार्षद डॉ. संजय गर्ग, पार्षद आशुतोष शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि सोनू, पार्षद प्रतिनिधि विनोद रायका, पार्षद चरण सिंह मौजूद थे।

01जेएनडी33: नगर परिषद कार्यालय में विचार विमर्श करते हुए पार्षद एंव पार्षद प्रतिनिधि। संवाद

01जेएनडी33: नगर परिषद कार्यालय में विचार विमर्श करते हुए पार्षद एंव पार्षद प्रतिनिधि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed