फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona sample report in jind website

जींद की वेबसाइट पर मिलेगी कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट

Wed, 19 May 2021 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
corona sample report in jind website
जींद। कोरोना जांच रिपोर्ट लेने के लिए अब लोगों को नागरिक अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोगों को यह रिपोर्ट इंटरनेट के माध्यम से जींद जिले की वेबसाइट पर ही मिल जाएगी। इसके अलावा रिपोर्ट लोगों को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से भी मिल रही है। कई बार मोबाइल नंबर गलत होने के कारण रिपोर्ट नहीं मिल पाती, तो लोग इस वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

लोगों को अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए जींद डॉट जीओवी डॉट इन पर जाना पड़ेगा। इसके बाद जींद जिले की वेबसाइट खुल जाएगी। इसमें सबसे नीचे कोरोना टेस्ट रिजल्ट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद प्री-हरियाणा डॉट एनआईसी डॉट इन का पोर्टल खुलेगा। यहां पर आपसे आपका जिला पूछा जाएगा। इसके बाद व्यक्ति को अपनी कोरोना जांच के लिए लिए गए सैंपल की तारीख (क्लेक्शन) भरनी होगी। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा। इसे वेरीफाई करने के बाद आपकी रिपोर्ट आपके सामने आ जाएगी। इसमें आपको वहीं मोबाइल नंबर डालना है, जो सैंपल देते समय आपने स्वास्थ्य कर्मचारियों को लिखवाया है। यदि आपको अपनी अधिकृत रिपोर्ट चाहिए तो रिपोर्ट का प्रिंट निकालकर संबंधित चिकित्सक के हस्ताक्षर करवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की मदद से कोविड रिपोर्ट प्राप्त करना अब आसान हो गया है। लोग अब जींद की वेबसाइट पर जाकर अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed