फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona, protection, committee

कागजों तक सिमटी लोगों पर निगरानी करने वाली कमेटी

Wed, 31 Mar 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
corona, protection, committee
बिना मास्क के बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। जिले में मार्च महीने से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इस पर अंकुश लगाने के लिए डीसी डॉ. आदित्य दहिया द्वारा बनाई गई कमेटी केवल कागजी होकर रह गई है। एक सप्ताह पहले बनाई गई इस कमेटी ने आज तक न तो कोई बैठक की है और न ही कहीं निरीक्षण किया है। होली पर सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन लोगों ने जमकर होली खेली। वहीं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए लोगों की संख्या निर्धारित करनी थी, जो आज तक निर्धारित नहीं की गई।
विज्ञापन

डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने 24 मार्च को उपमंडल स्तर पर कमेटियां गठित की थी। इसके अलावा थाना स्तर पर भी कमेटियां बनाई गई थीं। वहीं जिला स्तर पर एक कमेटी बनी थी। इन कमेटियों का ओवरऑल इंचार्ज एडीसी डॉ. मनोज कुमार को बनाया गया था। कमेटी का मकसद सार्वजनिक रूप से होने वाले कार्यक्रमों में लोगों की इकट्ठी होने वाली भीड़ को रोकना था। इसके अलावा प्रतिदिन होने वाले कार्यक्रमों तथा स्कूलों का निरीक्षण भी करना था लेकिन आज तक कमेटी ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह कमेटियां केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह गई। वहीं कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के 266 मामले सामने आ चुके हैं। कमेटी होने के बावजूद लोग भीड़ में बाजार आ रहे हैं। वहीं अस्पताल में भी लोगों की भीड़ रहती है। बस स्टैंड पर भी लोगों की भीड़ रहती है तथा एकाध को छोड़कर कोई मास्क नहीं लगा रहा है। कोरोना संक्रमण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण एक तो भीड़ इकट्ठी होना है और दूसरा मास्क नहीं लगाना है। होली पर जिले में कई स्कूलों में खूब कार्यक्रम हुए। इसके अलावा शहर तथा गांवों में भी होली पर काफी कार्यक्रम हुए। कमेटी ने आज तक इन कार्यक्रमों पर कोई संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
कमेटी की जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। जो-जो कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से हुए हैं, उनको दिखवाया जा रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुमार, एडीसी एवं ओवरऑल इंचार्ज कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed