फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona, not positive case found in saturday, health, jind

शनिवार को जिले के लिए राहत, नहीं आया कोई भी पॉजिटिव केस

Sat, 04 Jul 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
corona, not positive case found in saturday, health, jind
जींद। शनिवार का दिन जिले के लोगों तथा स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत भरा रहा। शनिवार को जिले में कोई भी पॉजिटिव नहीं आया। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 133 है जबकि इनमें से 12 लोग बाहर के हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस समय जिले में 121 लोग ही संक्रमित हुए हैं। इनमें से चार की मौत हो गई है जबकि 94 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े प्रस्तुत किए हैं, उनके अनुसार जिले में रिकवरी रेट 78.51 बहुत अच्छा रहा है। जिले में मौत का प्रतिशत 3.31 प्रतिशत है जबकि सैंपल की पॉजिटिव आने का प्रतिशत 1.11 है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को जिले में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को इन लोगों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 9480 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 133 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग 12 लोगों को बाहर के बता रहा हैं, इसलिए पोर्टल से इनकी डिटेल जींद के खाते में नहीं दशाई गई है। जिले में फिलहाल 121 लोग ही पॉजिटिव स्वास्थ्य विभाग के पोर्ट पर दिखाए जा रहे हैं। इसके बदले अब तक 94 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि चार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले का रिकवरी रेट 78.51 प्रतिशत है। यह रिकवरी रेट काफी अच्छा है। इसके पीछे जींद के लोगों का अच्छा खान-पान बताया जा रहा है। वहीं जिले में कोविड से मौत का प्रतिशत 3.31 प्रतिशत है। अब तक हुए सैंपलों में से 1.11 प्रतिशत लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि शनिवार को जिले में कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed