फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona killed four people, 193 new infected found

कोरोना ने चार लोगों की मौत, 193 नए संक्रमित मिले

Fri, 16 Apr 2021 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Corona killed four people, 193 new infected found
कोराना से बचाव के लिए टीका लगवाते व्यक्ति। अमर उजाला - फोटो : Jind
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ दूसरी लहर में मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वीरवार को आई रिपोर्ट में 193 लोगों को संक्रमित पाया गया तो चार लोगों की मौत हो गई। अब तक जिले में 106 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7437 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर सख्ती नहीं है। लोग लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कोराना संक्रमण और अधिक बढ़ सकता है।
विज्ञापन

अप्रैल महीने में लगातार कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे हैं। वीरवार को 193 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते अप्रैल महीने में अब तक 1524 मामले सामने आ चुके हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया के अनुसार प्रशासन सैंपल बढ़ाने पर जोर रहा है। ऐसे में लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। अब तक जिले में 7437 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 106 की मौत हुई है। 3222 लोगों को निगरानी में रखा गया है। अब 204324 लोगों का सैंपल लिया गया है। जिले में 1102 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

चार लोगों की हुई मौत
कोरोना संक्रमण के चलते वीरवार को जिले के चार लोगों ने दम तोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार खानपुर पीजीआई में उपचाराधीन गढ़वाली खेड़ा गांव निवासी 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला 12 अप्रैल को संक्रमित पाई गई थी। दूसरी ओर शादीपुरा गांव निवासी 60 वर्षीय महिला को तबीयत खराब होने पर खानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। बुधवार को उसको कोरोना संक्रमण मिला और बुधवार रात को उसकी मौत हो गई। वहीं शहर की रामबीर कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय महिला तीन दिन पहले कोरोना संक्रमित पाई गई थी। उसे जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर वीरवार को उनकी मौत हो गई। वहीं भगवानपुरा निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति 11 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मिला था। उसे हिसार में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान उसकी निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों का अब सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही टीकारण के लिए भी आगे आना चाहिए। कोरोना संक्रमण मिलने पर जिन लोगों से मुलाकात हुई है, उनका सभी सैंपल करवाएं।

डॉ. पालेराम कटारिया, नोडल अधिकारी कोविड-19
नगरपरिषद ने शुरू किया सैनिटाइजेशन का अभियान
वहीं कोरोना संक्रमण के देखते हुए नगर परिषद ने वार्ड नंबर दस सैनिटाइजेशन का काम शुरू किया। मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मोहन भारद्वाज के अनुसार कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। इसमें लोगों को सहयोग करना चाहिए।

 वार्ड नंबर दस में सैनिटाइजर का छिड़काव करता नगर परिषद का कर्मचारी। अमर उजाला।

वार्ड नंबर दस में सैनिटाइजर का छिड़काव करता नगर परिषद का कर्मचारी। अमर उजाला।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed