फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona infection found five new cases

लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना संक्रमण के मामले, पांच नए मामले आए सामने

Tue, 21 Jun 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Corona infection found five new cases
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 338 सैंपल रिपोर्ट में पांच नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि चार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को अबतक 24,398 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से 23,829 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अबतक चार लाख 82,716 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 458 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। लगातार केस मिलने के बाद अब
विज्ञापन

कोरोना के नमूने लेने में भी रफ्तार आने की संभावना है, क्योंकि स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना काल में 42 कर्मचारियों को आउटसोर्स पर लिया था। इनमें से अधिकतर कर्मी सैंपलिंग का कार्य करते थे। कोरोना समाप्त हुआ तो इन कर्मियों को हटा दिया गया। इसके चलते लगातार कोरोना की सैंपलिंग भी कम हो रही थी। ज्वाइनिंग की मांग को लेकर यह कर्मी लगातार आंदोलनरत थे जबकि विभाग द्वारा कोरोना काल में लगे कर्मचारियों के लिए बजट नहीं होने की बात कही जा रही थी। अब जब कोरोना संक्रमण के मामले बढने लगे हैं तो विभाग ने बजट का प्रावधान किया है। सोमवार को नागरिक अस्पताल में एनएचएम कार्यालय में हटाए गए कर्मचारियों के दोबारा से कागजात लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हटाए गए कर्मियों के कागजातों की जांच की जा रही है। जल्द ही इन्हें काम पर रख लिया जाएगा। डॉ. रघुवीर पूनिया, एनएचएम नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed