Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Corona infection decreased by more than half a percent on the second day
{"_id":"61d9d6cbabcc8f405c598423","slug":"corona-infection-decreased-by-more-than-half-a-percent-on-the-second-day-jind-news-rtk6352069170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन कोरोना संक्रमण में आधा प्रतिशत से ज्यादा की आई कमी --लगातार एहतियात बरतने से ही पाया जा सकता है कोरोना पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन कोरोना संक्रमण में आधा प्रतिशत से ज्यादा की आई कमी --लगातार एहतियात बरतने से ही पाया जा सकता है कोरोना पर काबू
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
: कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Jind
Link Copied
जिले में दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में लगभग आधा प्रतिशत से ज्यादा कमी आई है। शुक्रवार को संक्रमण की दर 2.46 प्रतिशत रही जबकि शनिवार को यह 1.87 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे साफ है कि लोग सावधानी बरतने लगे हैं। यदि लगातार लोग सावधानी बरतेंगे तो कोरोना संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है। इसके लिए वैक्सीन लगवाने के साथ मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। जिले में अब एक्टिव केस बढ़कर 99 हो गए हैं। यह मामले केवल 10 दिन में ही आए हैं। प्रतिदिन औसतन नौ मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 1441 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 27 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें सफीदों निवासी एक नौ वर्षीय बच्चा, जींद के एक ही परिवार के तीन लोग, नरवाना के एक ही परिवार के तीन लोग, बडनपुर निवासी 37 वर्षीय महिला, दरोली खेड़ा निवासी 32 वर्षीय युवक, इम्पलाइज कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय बच्ची, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का एक कर्मचारी शामिल हैं। डॉ. कटारिया ने बताया कि अब तक जिले के 21317 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20682 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। नागरिक अस्पताल में फिलहाल एक मरीज दाखिल है। इस समय जिले में 99 एक्टिव मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 677 लोगों के सैंपल लिए हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग 416035 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।