फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona infected found on the first day of September

सितंबर महीने के पहले दिन ही मिला कोरोना संक्रमित

Wed, 01 Sep 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Corona infected found on the first day of September
सितंबर महीने के पहले दिन ही कोरोना संक्रमण का एक संक्रमित मिला है। बुधवार को जिले में 478 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें एक को संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय केसों की संख्या तीन हो गई है।
विज्ञापन

अगस्त में जिले में केवल आठ संक्रमण के मामले आए थे। जबकि किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। इससे पहले जुलाई में 17 संक्रमण के मामले आए थे। अब सितंबर महीने के पहले दिन ही कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि बुधवार को उन्हें 478 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से एक संक्रमण का मामला सामने आया। अब तक जिले में 21200 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 20661 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 536 की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में तीन एक्टिव केस हैं। उन्होंने कहा कि जिले से कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed