फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona infected again after two days, Galatar killed four people on third day

दो दिन के बाद फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, गलातार तीसरे दिन भी चार लोगों की मौत

Mon, 24 May 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Corona infected again after two days, Galatar killed four people on third day
दो दिन बाद फिर से जिले में कोरोना संक्रमित मिलने वालों का आंकड़ा बढ़ गया है। सरकार की तरफ से लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई है। यदि लोग कोरोना गाइडलाइन के तहत छूट का प्रयोग करेंगे तो कोरोना पर लगाम लग सकती है, लेकिन लोगों ने इसका नाजायज फायदा उठाया तो जिले में फिर से संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं। यदि जिले में कोरोना संक्रमण पर काबू पाना है तो लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। सोमवार को जिले में 158 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि चार लोगों की मौत हो गई। सोमवार को 253 लोग ठीक हुए हैं। राहत की बात यह है कि जिले में एक्टिव केसों की संख्या लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 1090 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से 158 लोगों की पॉजिटिव आई है। दो दिन बाद फिर से संक्रमण के मामले बढ़े हैं। शनिवार को 64 तथा रविवार को 89 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं रविवार को चार लोगों की मौत हुई है। पिछले तीन दिन से प्रतिदिन चार लोगों की मौत हो रही है। मई महीने में अब तक औसतन 12 लोगों की मौत हुई है। जिले में अब तक 20222 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 18664 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 452 की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 1106 एक्टिव केस बचे हैं। शनिवार को एक्टिव केस 1324 थे। जबकि रविवार को 1202। सोमवार को उचाना निवासी 63 वर्षीय महिला, शिव कॉलोनी निवासी 52 वर्षीय महिला, गांव बागड़ू कलां निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति, गांव बुडायन निवासी 75 वर्षीय महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

नियमों के तहत लॉकडाउन छूट का लाभ उठाना चाहिए
राज्य सरकार ने सोमवार को लॉकडाउन में कुछ छूट दी है। इससे साफ है कि धीरे-धीरे प्रदेश अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है। दो दिन बाद संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इससे साफ है कि खतरा अभी टला नहीं है। लोगों को यदि कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाना है तो उनको नियमों में रहकर ही छूट का लाभ उठाना होगा। यदि लोगों ने अपनी मनमानी की तो संक्रमण के मामले फिर से बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में रिकवरी दर 92.29 प्रतिशत हो गई है। लोगों को लगातार नियमों का पालना करना होगा। यदि लोग नियमों का पालन करते रहे तो हम जल्द ही कोरोना मुक्त हो सकेंगे। दो दिन बाद संक्रमण की दर बढ़ना चिंता का विषय है। इसलिए लॉकडाउन में जो छूट दी गई है, उसका लाभ नियमों में रहकर ही उठाना होगा।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed