फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   controversy deepened over preventing players from running

खिलाड़ियों और सरकारी कोच के मध्य दौड़ लगाने को लेकर थम नहीं रहा विवाद

Tue, 21 Sep 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
controversy deepened over preventing players from running
डीसी से मिलने आए ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी। - फोटो : Jind
अर्जुन स्टेडियम में ग्रामीण खिलाड़ियों को दौड़ लगाने से रोकने को लेकर हुए विवाद के चौथे दिन बाद सोमवार को कई गांवों के खिलाड़ी डीसी से मिलने पहुंचे, लेकिन डीसी के नहीं मिलने पर खिलाड़ियों ने सीटीएम को अपनी समस्या का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पहले खिलाड़ी इस समस्या को लेकर जिला खेल अधिकारी राजबाला से भी मिले थे, लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई समाधान नहीं किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की समस्या का समाधान करने के लिए सीटीएम ने जिला खेल अधिकारी से बात की और खिलाड़ियों को मंगलवार तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। 16 सितंबर को अर्जुन स्टेडियम में दौड़ लगाने को लेकर कोच के खिलाड़ियों और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद गांवों से आने वाले खिलाडिय़ों ने कोच पर रेस नहीं लगाने देने का आरोप लगाया था। एथलेटिक्स कोच द्वारा भी खिलाडिय़ों के खिलाफ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए शहर थाना पुलिस को शिकायत दी गई थी। गांव पिंडारा, सिधवी खेड़ा, रधाना, रामराय, ईक्कस, ईगराह, खटकड़ व बरसोला से प्रेक्टिस करने के लिए स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ी सुमित रोहिला, अक्षय रोहिला, अंकित कटारिया, बलदेव, संजय पूनिया, मनीष व रोहित ने बताया कि आर्मी की भर्ती को लेकर वह रेस लगाने के लिए करीब 20 से ज्यादा गांवों के खिलाडिय़ों ने ग्रुप बनाया हुआ है। गु्रप में ही वह रेस गाते हैं, लेकिन यहां स्टेडियम में सरकारी कोच और उसके अंतर्गत प्रेक्टिस करने वाले खिलाडिय़ों द्वारा उन्हें दौड़ लगाने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन

अर्जुन स्टेडियम में खिलाड़ियों को कोच द्वारा सुबह छह से नौ बजे तक और शाम को चार से सात बजे तक प्रेक्टिस करवाई जाती है। वह सुबह के समय आधा घंटा पहले प्रेक्टिस खत्म कर देंगे। गांवों से आने वाले युवा सुबह साढ़े आठ बजे से शाम चार बजे तक किसी भी समय रेस लगाने के लिए आ सकते हैं। अगर फि र भी किसी तरह की दिक्कत है, तो बच्चे उनसे आकर मिल सकते हैं, समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--राजबाला दहिया, जिला खेल अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed