फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Contractual teachers will burn a

Jind News: 10 साल की पाॅलिसी का दशहरे पर अनुबंधित अध्यापक करेंगे दहन

Mon, 19 Oct 2026 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Contractual teachers will burn a
49-रोहतक के कर्मचारी भवन में बैठक करते राजकीय ​अनुबंधित संघ के सदस्य। स्रोत : संघ - फोटो : samvad
रोहतक। राज्यस्तरीय सम्मेलन में राजकीय अनुबंधित संघ ने निर्णय लिया कि 20 अक्तूबर को विरोध स्वरूप दशहरा के मौके पर 10 साल की पाॅलिसी का दहन किया जाएगा। 25 को कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ तक न्याय यात्रा का नैतिक समर्थन किया जाएगा। 26 को सभी केबिनेट मंत्रियों व विधायक को प्रदर्शन कर उनके आवास व कार्यालय पर ज्ञापन सौपेंगे।
विज्ञापन

शहर के कर्मचारी भवन में रविवार को राजकीय अनुबंधित संघ के आह्वान पर अध्यापकों का राज्यस्तरीय सम्मलेन हुआ। राज्य प्रधान दिनेश यादव ने कहा कि सरकार की निजीकरण व कच्ची भर्ती नीति का खामियाजा 20 वर्षों से 18 हजार अतिथि अध्यापक भुगत रहे हैं। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल 2026 को सुप्रीम कोर्ट व 29 अप्रैल 2026 को हाईकोर्ट ने 2014 की नियमितीकरण पॉलिसी के तहत नियमित करने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके सरकार आरक्षण, मेरिट, टेट जैसे बहानों से मामला लटका रही है।
विज्ञापन

इस दौरान सत्यपाल सिवाच, सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव कृष्ण नैन, महिला विंग प्रधान पूनम कुमारी, महासचिव भूपेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed