फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Contractual employees are being exploited: Rakesh Sharma

अनुबंधित कर्मचारियों का शोषण हो रहा : राकेश शर्मा

Tue, 14 Jul 2026 05:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Jul 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Contractual employees are being exploited: Rakesh Sharma
14जेएनडी05: नवनियुक्त पदा​धिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए। स्रोत : कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक उचाना सब डिवीजन में हुई। बैठक की अध्यक्षता डिवीजन सचिव मेहर सिंह श्योकंद ने की, जबकि संचालन नरेंद्र रेढ़ू ने किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुईं तो पीएम के कार्यक्रम का भी विरोध करेंगे।
डिवीजन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि विभाग में अनुबंधित कर्मचारियों का लंबे समय से शोषण हो रहा है। आरोप लगाया कि कई कर्मचारी वर्ष 2021 से लगातार सेवा दे रहे हैं लेकिन पांच वर्षों में उनके वेतन में एक रुपये तक की वृद्धि नहीं हुई। महंगाई के इस दौर में पुराने वेतन पर काम करने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

जिला सचिव योगेश शर्मा ने कहा कि यदि कर्मचारियों की 24 सूत्री मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को अंबाला में बिजली मंत्री अनिल विज के प्रस्तावित घेराव में जींद जिले से 600 से अधिक अनुबंधित कर्मचारी भाग लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जींद दौरे के दौरान भी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से उचाना सब डिवीजन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मेहर सिंह श्योकंद को अध्यक्ष, प्रवीण श्योकंद को उपाध्यक्ष, महेंद्र नापा को सचिव, राममेहर मोर को सह-सचिव, बॉबी चहल को कार्यकारिणी अध्यक्ष, श्रीराम शर्मा को कोषाध्यक्ष, मनोज श्योकंद को संगठनकर्ता तथा नरेंद्र रेढ़ू को सलाहकार चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed