Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Contractor murder case: Two lakh prize crook Baljeet's father arrested
{"_id":"61b3901246fb29773b58f1b0","slug":"contractor-murder-case-two-lakh-prize-crook-baljeet-s-father-arrested-jind-news-rtk632350356","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार हत्याकांड ः दो लाख के इनामी बदमाश बलजीत का पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार हत्याकांड ः दो लाख के इनामी बदमाश बलजीत का पिता गिरफ्तार
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। रोहतक रोड पर हुई ठेकेदार की हत्या के मामले में दो लाख रुपये के इनामी बदमाश पोंकरी खेड़ी निवासी बलजीत के पिता जुगतीराम को शहर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस नामजद व इनामी बदमाशों को 17 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इस संबंध में खुद आईजी ने दो बार पुलिस अधिकारियों की बैठक ली है।
विज्ञापन
शहर के रोहतक रोड पर 23 नवंबर को ठेकेदार श्यामसुंदर की घर के बाहर ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार को भी लगातार डर बना हुआ है, जबकि इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। हालांकि आईजी ने मुख्य आरोपियों पर दो लाख व अन्य पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के मामले में शुक्रवार को फिर आईजी राकेश आर्य खुद जींद पहुंचे और बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त आदेश दिए। इस मामले में पुलिस ने 17 दिन बीतने के बाद भी शूटरों की पहचान नहीं कर सकी है। इससे पुलिस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी बलजीत के पिता जुगतीराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।