{"_id":"67645ef2b0fda0eaef08958c","slug":"contaminated-water-filled-on-uchana-kalan-bypass-jind-news-c-199-1-jnd1001-127280-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: उचाना कलां बाईपास पर भरा दूषित पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: उचाना कलां बाईपास पर भरा दूषित पानी
Thu, 19 Dec 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
19जेएनडी19: उचाना कलां बाइपास पर भरा गंदा पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना। उचाना कलां के बाहर के रोड के साथ बनी गंदे पानी की निकासी की नालियां गंदगी से अटी हुई हैं। पानी अब बहकर रोड के किनारे निकलने लगा है। ग्रामीणों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत दे चुके हैं, लेकिन उसका समाधान नहीं हो रहा है।
सुरेंद्र, अजय, दीपक, मंदीप ने बताया कि उचाना कलां की फिरनी (बाईपास रोड) पर बनाई गई नालियां गंदे पानी से भरी हुई हैं। इनकी सफाई न होने के कारण नालियों का पानी कई बार सड़क पर जमा हो जाता है। इससे सड़क के टूटने की संभावना रहती है। साथ में वाहनों को भी पानी के अंदर से निकालना पड़ता है। पैदल जा रहे ग्रामीणों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। बारिश के बिना ही लोगों का सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है। बारिश आने के बाद तो यहां के हालात बेहद खराब हो जाते हैं।
उचाना नगर पालिका सचिव विक्रमजीत ने बताया कि नालियों की सफाई न होने, पानी भरने की शिकायत अब मिली है। जल्द ही समस्या का समाधान कर देंगे।