फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Contaminated water filled in the hi-tech school of administration

प्रशासन की अनेदखी का शिकार बना गांव गतौली का राजकीय प्राथमिक पाठशाला --प्रशासन ने बनाया हाईटैक स्कूल, नहीं है निकासी व्यवस्था

Thu, 05 Aug 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water filled in the hi-tech school of administration
गांव गतौली के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के ग्राउंड में फैला गंदा पानी। - फोटो : Jind
जुलाना(जींद)। अंधेरी नगरी चौपट राजा की कहावत चरितार्थ है। गांव गतौली के राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चे और अध्यापक परेशान हैं। प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी स्कूल के बच्चे और अध्यापक को समस्या झेलनी पड़ रही है। आलम ऐसा है कि स्कूल में बीमारियां फैलने का डर है। हालांकि प्रशासन ने स्कूल को हाईटेक बनाने के लिए मॉडल स्कूल बना दिया है, लेकिन निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण स्कूल में पानी भर जाता है। इसके चलते छात्रों को काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई भी सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

गांव गतौली के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पिछले काफी समय से गंदे पानी की निकासी नहीं होने की समस्या बनी हुई है। बारिश होने पर गलियों का पानी राजकीय स्कूल में भर जाता है। स्कूल के हालात इस कदर बिगड़ जाते हैं कि बच्चों को जूते निकाल कर नंगे पांव ही स्कूल में प्रवेश करना पड़ता है। ऐसे ही हाल स्कूल के अध्यापकों के बने रहते हैं। जैसे-तैसे करके स्कूल में जाना पड़ता है। फिलहाल भी स्कूल के ग्राउंड में काफी पानी जमा है। मच्छरों के चलते भयंकर बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग भी डेंगू से निपटने के लिए गांव-गांव जाकर खून के सैंपल ले रहा है और लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक कर रहा है। ऐसे में अगर स्कूल में जमा बारिश के पानी में डेंगू के मच्छर पैदा होते हैं तो स्वास्थ्य विभाग के दावे भी फैल होते नजर आएंगे। ग्रामीण संदीप, सुनील, राजकुमार, बंटी, रॉकी, संदीप, विनोद व विकास ने बताया कि गांव में समस्याओं के अंबार है। लेकिन प्रशासन को समस्याओं से अवगत करवाने के बाद भी कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। इसलिए ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला से गंदे पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए ताकि स्कूल और अध्यापकों को किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

बॉक्स
इस बारे में कई बार प्रशासन को करवाया अवगत
हरियाणा ढ़ांडा खाप के प्रदेशाध्यक्ष नरेश ढ़ांडा ने बताया कि गांव के गंदे पानी की निकासी स्कूल के ग्राउंड से होकर है। इस कारण ओवरफ्लो होकर गंदा पानी स्कूल के मैदान में भर जाता है। इसके अलावा बारिश होने पर बच्चों को स्कूल जाने का रास्ता भी नहीं बचता है। इसकी शिकायत सीएम विंडो, ग्राम पंचायत और डीसी से की गई है। इसके बावजूद प्रशासन सोया हुआ है। अगर ग्राउंड में जमा पानी के चलते कोई बीमारी फैलती है तो प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
डीसी को दी शिकायत
स्कूल में मिट्टी डलवाने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा डीसी से भी मिला जा चुका है। लेकिन आज तक मिट्टी नहीं डाली गई। कई बार अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। -सुंदर, पंच, ग्राम पंचायत गतौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed