फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Construction of water house will start soon in Barodi village

Jind News: बड़ौदी गांव में जल्द शुरू होगा जलघर का निर्माण

Mon, 08 Jan 2024 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 08 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Construction of water house will start soon in Barodi village
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में जलघर के लिए बड़े-बड़े पाइप लेकर पहुंचे ट्रक। संवाद
जींद। शहर के लोगों को नहरी पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य के लिए 15 जनवरी को टेंडर खुलेंगे। इससे पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइप मंगवानी शुरू कर दी है। पाइपों से भरे कई ट्रक सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग में पहुंच गए। इस परियोजना पर 388 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मुख्यमंत्री इस परियोजना का उद्घाटन भी कर चुके हैं। इसी महीने इस परियोजना पर कार्य शुरू हो जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद शहर के लोगों को टीडीएस युवक्त पानी पीने से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

लगभग पांच साल पहले शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए सरकार ने इस परियोजना की घोषणा की थी। काफी समय तक तो जनस्वास्थ्य विभाग को इस परियोजना के लिए जमीन ही नहीं मिली। उसके बाद जींद-नरवाना मार्ग पर बड़ौदी गांव में जमीन की तलाश खत्म हुई। जन स्वास्थ्य विभाग ने यहां 36 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया था। पांच एकड़ जमीन को बाद में सरकार ने खरीदा, क्योंकि वह किसान उस समय जमीन बेचने को राजी नहीं हुआ। इसी साल मार्च में नरवाना में भाखड़ा नहर के पास भी जन स्वास्थ्य विभाग को एक एकड़ जमीन मिल गई। परियोजना की डीपीआर पूर्ण हो चुकी है और इसके लिए सरकार ने 388 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दे दी है। अब टेंडर खुलने का इंतजार है। टेंडर खुलते ही इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा। परियोजना के लिए 13 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन दबाई जाएगी। इसके लिए शहर के अंदर हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए 300 किलोमीटर अलग से पाइप डाली जाएगी। इसके लिए पाइप उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
60 एमएलडी के दो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेंगे

परियोजना के तहत रॉ वाटर पंपिग स्टेशन के लिए टैंक बनाए जाएंगे। इसकी क्षमता 40 लाख लीटर की होगी। इसके अलावा 60 एमएलडी के दो वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। इसके अलावा 3300 लाख लीटर पानी स्टोर करने के लिए चार टैंक बनेंगे। शहर के अंदर 19 बूस्टिंग स्टेशन बनेंगे, जिनमें 300 किलोमीटर के लगभग पाइप लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
दो हजार टीडीएस का पानी पी रहे लोग

इस समय शहर के लोगों को ट्यूबवेल आधारित पेयजल मुहैया करवाया जा रहा है। इस पानी का टीडीएस लगभग दो हजार के आसपास है। स्वास्थ्य के लिए इतने अधिक टीडीएस का पानी काफी खतरनाक है। यह पानी पीने से हड्डियां काफी कमजोर होती हैं और शरीर पर अन्य प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ता है। इसलिए नहरी पानी आधारित परियोजना की जरूरत महसूस हुई।


वर्जन
नहरी पानी आधारित पेयजल योजना के 15 जनवरी को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद इस पर तुरंत काम शुरू कर दिया जाएगा। परियोजना के लिए पाइप आनी शुरू हो गई है। इसी वर्ष लोगों को नहरी पानी आधारित स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाया जाएगा।-जगदीप दलाल, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed