फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   consent in karnal to relif in jind

करनाल में सहमति से जींद में राहत

Sat, 11 Sep 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
consent in karnal to relif in jind
खटकड़ टोल धरने पर मौजूद किसान। - फोटो : Jind
भाजपा कार्यालय में चल रही मीटिंग को लेकर शुक्रवार को किसानों के विरोध को देखते हुए जींद प्रशासन व किसान संगठनों की नजरें करनाल में प्रशासन व किसानों के बीच चल रही बातचीत पर टिकी हुई थी। शनिवार को संयुक्त रूप से किसानों व करनाल प्रशासन ने मांगों पर सहमति बनने की जानकारी दी तो जींद प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं किसानों का कहना है कि करनाल में किसानों पर हुई बर्बरता के खिलाफ उनकी मांगें जायज थी। इसके बावजूद प्रशासन व सरकार ने कई दिन तक परेशान रखा। मांगें माने जाने से उन्हें काफी खुशी है। वहीं कि मामले में किसानों का हौसला और बढ़ा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि करनाल में चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के धरने पर जींद के किसानों व प्रशासन की नजर लगी हुई थी। किसानों ने प्रशासन को 11 सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया था। शनिवार को करनाल में आगे के आंदोलन का ऐलान किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही यह मामला निपट गया। वहीं प्रशासन व किसानों के बच समझौता होने से पहले प्रशासन व किसानों द्वारा अपने-अपने स्तर पर तैयारी की जा रही थी। यह बात अलग है कि अब इसकी जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को भाजपा के पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा के कार्यक्रम के दौरान जिस प्रकार किसानों ने विरोध जताया, इससे अब भाजपा कार्यालय में होने वाले कार्यक्रमों पर भी असर पड़ेगा। किसानों ने भी कहा कि जजपा व भाजपा के कार्यक्रमों पर उनकी खास नजर रहेगी। यदि कोई बाहरी नेता आता है तो इसी प्रकार से उसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत पहले ही किसान यह साफ कर चुके हैं भाजपा व जजपा के बाहरी नेता जींद में नहीं आएं। इसके बावजूद भी सिर्फ किसानों को उकसाने के लिए यह कार्यक्रम किए जाते हैं। किसान शांतिपूर्ण आंदोलन चला रहे हैं, लेकिन सरकार इसमें अहिंसा की तैयारी में है। पानीपत के भाजपा विधायक महिपाल ढांडा ने जनता से झूठ बोला है। उन्होंने लोगों के बीच में आकर माफी मांगने की बात कही थी, लेकिन इसका बहाना बनाकर वे निगल गए। यह सरकार के सही चरित्र को दिखा रहा है। फिलहाल किसी भी नए आंदोलन की घोषणा नहीं है। पहले की तरह ही धरने चलते रहेंगे।
सतबीर पहवान, प्रधान, खटकड़ टोल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed