फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress workers remembered Chaudhary Ranbir Singh Hooda on his death anniversary.

Jind News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा को किया याद

Mon, 02 Feb 2026 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Congress workers remembered Chaudhary Ranbir Singh Hooda on his death anniversary.
02जेएनडी15: चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं चौधरी रणबीर सिंह हु
जींद। महान स्वतंत्रता सेनानी चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर रविवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा न केवल स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा थे बल्कि संविधान निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना में भी उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा जैसे महापुरुषों के विचार आज भी समाज और राजनीति को दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के साथ बड़े स्तर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वर्ष 2014 में इस विश्वविद्यालय की स्थापना कर जींद जिले को ऐतिहासिक सौगात दी थी लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार अपने साढ़े 11 वर्षों के शासनकाल में विश्वविद्यालय के लिए स्थाई स्टाफ की भर्ती तक नहीं कर पाई।
इस मौके पर वजीर गंगोली, जगबीर डिगाना, राजा कंडेला, जसवंत गिल, कमल चौहान, धर्मपाल धनवाल, सूबेदार सेवा सिंह, राजकपूर पतलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed