फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress will compete with BJP, not JJP: Brijendra Singh

Jind News: भाजपा से बागी जसबीर देशवाल ने दल-बल के साथ भरा नामांकन

Thu, 12 Sep 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Sep 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Congress will compete with BJP, not JJP: Brijendra Singh
11जेएनडी14 : सफीदों अनाजमंडी में लोगाें को संबो​​धित करते पूर्व विधायक जसबीर देशवाल। संवाद
जींद। सफीदों विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बागी पूर्व विधायक जसबीर देशवाल ने बुधवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले उन्होंने अनाजमंडी में सभा की। इसके बाद पूरे शहर में रोड शो करते हुए नामांकन दाखिल किया। देशवाल ने कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव है, लोगों का आशीर्वाद मिला तो सफीदों से बेरोजगारी मिटाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

देशवाल ने दावा किया यदि वह विधायक बने तो सफीदों में आईएमटी इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप बनवाकर बेरोजगारी की समस्या को हमेशा के लिए खत्म किया जाएगा। एक्स्प्रेस वे 152-डी बनने के दौरान ही आईएमटी का मसौदा तैयार किया था। एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ आईएमटी में कई उद्योग धंधे स्थापित करवाए जाएंगे। योग्यतानुसार हर युवा को रोजगार मिलेगा। देशवाल ने कहा कि जब वह 2014 में विधायक बने थे तो करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए थे। लोगों को पीने का पानी, सफीदों में सड़कों का निर्माण तथा हर गांव की सड़क को पक्का करवाया गया था।
विज्ञापन

17.77 करोड़ रुपये की चल संपत्ति के मालिक हैं देशवाल

जींद। सफीदों सीट से भाजपा के बागी निर्दलीय पूर्व विधायक जसबीर देशवाल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनका मुख्य व्यवसाय हैचरी का है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे देशवाल ने हलफनामे में बताया है कि उनकी 84 लाख 23 हजार रुपये सालाना आय है। उनकी पत्नी सुमित्रा की आय भी 25 लाख 48 हजार रुपये है। जसबीर देशवाल के पास 8 लाख 27 हजार रुपये, पत्नी के पास 12 लाख 13 हजार रुपये की नकदी है। जसबीर के बैंक खातों में 9.70 लाख, पत्नी के बैंक खातों में 7.73 लाख रुपये हैं। देशवाल ने खुद की कंपनियों व अन्य कंपनियों में 15 करोड़ 77 लाख रुपये निवेश किए हैं, पत्नी ने भी साढ़े छह करोड़ रुपये निवेश किए हैं। देशवाल ने एक करोड़ 17 लाख रुपये का ऋण लिया हुआ है। उनके पास 17 करोड़ 77 लाख रुपये की चल संपत्ति है जबकि नौ करोड़ 22 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

11जेएनडी14 : सफीदों अनाजमंडी में लोगाें को संबोधित करते पूर्व विधायक जसबीर देशवाल। संवाद

11जेएनडी14 : सफीदों अनाजमंडी में लोगाें को संबोधित करते पूर्व विधायक जसबीर देशवाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed