फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress is spreading chaos in the name of 'vote

वोट चोरी के नाम पर अराजकता फैला रही कांग्रेस: देवेंद्र

Sun, 18 Oct 2026 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Congress is spreading chaos in the name of 'vote
उचाना। कांग्रेस का भाजपा पर वोट चोरी के आरोप लगाए जाने पर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी के नाम पर देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। कांग्रेस के पास अब वोट बचे नहीं हैं, इसलिए वह वोट चोरी के आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


अत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट नहीं, बल्कि लोगों के दिल चोरी करते हैं। यही कारण है कि देश और प्रदेश की जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कामों पर विश्वास जताते हुए पार्टी को समर्थन दिया है। कांग्रेस को जनता के जनादेश का सम्मान करना चाहिए और बेबुनियाद आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन



कांग्रेस पर उठाए सवाल
विधायक ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री और गुरुग्राम के पूर्व विधायक सुखबीर कटारिया का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव के दौरान सामने आई जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ 40 से अधिक आपराधिक शिकायतें थीं, जिनमें 30 एफआईआर दर्ज होने का दावा किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने रिकॉर्ड पर भी नजर डालनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता पर चुनाव में फर्जी वोट बनवाने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed